#Sultan: पहले ही दिन.. सलमान खान ने तोड़ा ये धमाकेदार बॉक्स ऑफिस RECORD
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की धमाकेदार ओपनिंग हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.54 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, इसी के साथ सुल्तान सबसे बड़ी ईद रिलीज बन चुकी है। इससे पहले इस लिस्ट में शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस सबसे ऊपर थी।

बहरहाल, सुल्तान की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 150 करोड़ की कमाई पार कर जाएगी। बुधवार को फिल्म रिलीज हुई.. यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिन हैं। वहीं गुरूवार को ईद की वजह से फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।
OUCH.. 'सुल्तान' को देखकर, अक्षय कुमार की फिल्म याद आएगी..
ट्रेड पंडितों की मानें तो शुक्रवार, शनिवार को फिल्म की कमाई थोड़ी नीचे गिर सकती है। लेकिन रविवार फिल्म फिर से धमाकेदार कलेक्शन करेगी। खैर, सुल्तान शानदार ओपनिंग तो दे चुकी है। साथ ही कई रिकॉर्ड भी टूट चुके हैं। जाहिर ईद और सलमान खान की जोड़ी ही ऐसा कमाल कर सकती है।
'सुल्तान' देखकर ये बॉलीवुड KHAN जरूर होंगे सुपर HAPPY
यहां जानें ईद पर रिलीज फिल्मों की टॉप ओपनिंग कलेक्शन-
1. सुल्तान- 36.54 करोड़
2. चेन्नई एक्सप्रेस- 33.1 करोड़
3. एक था टाईगर- 33 करोड़
4. बजरंगी भाईजान- 27.25 करोड़
5. किक- 26.52 करोड़


Click it and Unblock the Notifications


