..................... Salman Khan's Sultan breaks all records in Pakistan - Hindi Filmibeat

#RecordTod: सलमान की असली ईद पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर मनी!

सलमान खान की सुलतान के बारे में काफी माहौल बनाया गया लेकिन सच यही है कि फिल्म ने पहले दिन इतनी भी कमाई नहीं की जितनी बातें की जा रही थीं। वैसे जिस हिसाब से शो थे और जैसा हंगामा फैन्स ने पहले शो के बाद किया, ऐसा लगा कि सुलतान पहले दिन 45 करोड़ पार ना कर जाए।
[सुलतान नहीं तोड़ पाई ये 6 KHAN RECORDS]

लेकिन सब टांय टांय फिश्श। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ना ही शाहरूख खान, ना ही आमिर किसी को पीछे नहीं छोड़ पाई। सलमान खान को कुछ रिकॉर्ड्स तोड़ने थे वो भी नहीं हुआ। लेकिन सलमान खान की असली ईद पाकिस्तान में मनी।

sultan pakistan box office

पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस पर सुलतान ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए, 3 करोड़ पाकिस्तान रूपये की कमाई की। ऐसा वहां आज तक किसी फिल्म ने नहीं किया है।
[...तो इसलिए पाकिस्तान को इतनी पसंद आई बजरंगी भाईजान!]

गौरतलब है कि सुलतान पाकिस्तान में 75 स्क्रीन और 55 सिनेमा में रिलीज़ हुई और वहां के थियेटर संचालकों की मानें तो फिल्म के लगभग शो 5 दिन तक हाउसफुल हैं। माना जा रहा है कि सुलतान पाकिस्तान की पिछले साल की ब्लॉकबस्टर जवानी फिर नहीं आनी का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
[सुलतान प्लान - 5 दिन और 200 करोड़!]

हुमायूं सईद की इस फिल्म ने ईद पर तीन दिनों में 74.5 मिलियन की कमाई की थी। पाकिस्तान के एक मल्टीप्लेक्स सिनेपैक्स की मानें तो पूरे देश में 5 दिन में सुलतान के 350 शो हैं, जिनमें से ज़्यादातर बिक चुके हैं। अब इसे कहते हैं ईद का धमाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X