सलमान खान की #Eid2018 - बॉक्स ऑफिस पर फ्यूज़, दो नहीं, तीन नहीं चार क्लैश!
सलमान खान के लिए ईद से बेहतर और कुछ नहीं होता है लेकिन पिछले साल ईद ने ही उन्हें धोखा दिया था और इस साल भी सलमान खान को ईद काफी भारी पड़ सकती है।
ट्यूबलाइट 2017 की आधिकारिक रूप से फ्लॉप फिल्म है। लेकिन अब 2017 की ईद के बाद 2018 में भी सलमान खान को झटका लग सकता है।

आजकल हर बॉलीवुड फिल्म को हॉलीवुड से डरने की ज़रूरत है। क्योंकि हॉलीवुड फिल्में अब शाहरूख - सलमान तक को पानी पानी कर दे रही हैं।
दरअसल, ईद 2018 पर सलमान खान की रेस 3 से भिड़ने के लिए आ रही है इंक्रडिबल्स 2। एनिमेशन फिल्म, बच्चे, जून, छुट्टियां, त्योहार, सब कुछ इस फिल्म के हित में जा रहा है।
इससे पहले, द जंगल बुक भी शाहरूख खान की फैन को कच्चा चबा गई थी। द जंगल बुक ने 150 करोड़ कमा लिए थे जबकि शाहरूख 84 पर दम तोड़ दिए थे।
वहीं ट्यूबलाइट के साथ रिलीज़ हुईं हॉलीवुड फिल्में द मम्मी और ट्रांसफॉर्मर्स ने अच्छी खासी कमाई करते हुए हिट का दर्जा भी पा लिया।
इसके अलावा, ईद पर पहले ही ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फन्ने खान रिलीज़ हो रही है। इससे पहले रेस 3 के साथ जुरासिक वर्ल्ड रिलीज़ हो रही थी। लेकिन सलमान की लोकप्रियता के चलते, ये फिल्म एक हफ्ता आगे बढ़ा दी गई।
यानि कि सलमान के लिए मुसीबत ही मुसीबत है। अब देखना है कि ईद पर सलमान इस महाटक्कर से कैसे निपट पाते हैं -


Click it and Unblock the Notifications

