FRIDAY कुंडली: सलमान की 'बीवी' की किस्मत से जुड़ा इस फिल्म का भाग्य!
[बॉक्स ऑफिस] वाशु भागनानी की अरशद वारसी-जैकी भगनानी स्टारर वेलकम टू कराची सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म की किस्मत के साथ जुड़ी है सलमान खान की किस्मत। दरअसल, सलमान खान के करियर में 29 मई का दिन बड़ा खास है।
29 मई को ही सलमान खान की फिल्म बीवी नं. 1 रिलीज़ हुई थी और वाशु भागनानी की ये फिल्म थी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर। बस यही टोटका भागनानी ने अपनाया है अपनी फिल्म वेलकम टू कराची के लिए।
['बजरंगी भाईजान' से क्यों भिड़ रहे हैं अजय देवगन!]
अरशद वारसी और जैकी भागनानी स्टारर ये फिल्म पाकिस्तान - अमरीका और भारत पर तीखा व्यंग्य है और फिल्म दर्शकों में एक औसत हिट होने की क्षमता रखती है। हालांकि बीवी नं. 1 सुपरहिट थी लेकिन उस दौरान सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी भी सुपरहिट थी।
वैसे अब इस फिल्म की किस्मत का दर्शक क्या फैसला करते हैं ये तो रविवार तक पता चल ही जाएगा लेकिन सलमान खान का ये टोटका अगर फैन्स को पता चल जाए तो क्या पता कि वो ये फिल्म भी सलमान प्रेम में देख ही लें! अब देखें कराची की किस्मत सलमान खान खोल पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












