सलमान खान की दबंग 3 ने एडवांस बुकिंग के मामले में तोड़ा कबीर सिंह और हाउसफुल 4 का रिकॉर्ड
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज होते ही धमाका कर रही है और लोग इसको लेकर सुबह से ही थिएटर्स में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस समय जो खबर आ रही है वो सलमान खान के फैंस के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। खबर है कि दबंग 3 ने एडवांस बुकिंग के मामले में कबीर सिंह, हाउसफुल 4, मिशन मंगल, केसरी और भारत को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां फिल्म काफी शानदार एडवांस बुकिंग पहले ही कर ली थी।
सलमान खान की फिल्म पर नागरिकता बिल के विरोध का असर भी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि सलमान खान के फैंस ने साउथ इंडिया में दमदार तरीके से भाईजान का स्वागत किया है।

जिस तरह से एडवांस बुकिंग की खबरें आ रही हैं उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन काफी धमाकेदार कमाई कर सकती है।
dabangg 3 salman khan housefull 4 kabir singh box office दबंग 3 सलमान खान हाउसफुल 4 कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस


Click it and Unblock the Notifications