सलमान खान बन गए हैं BOX OFFICE दबंग.. 3000 करोड़ का आंकड़ा पार!
सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं.. जो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की गारंटी हैं। अपनी हर फिल्म के साथ सलमान बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम करते हैं। ताजा बात करें तो टाईगर जिंदा है सलमान खान की तीसरी 300 करोड़ी.. और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
अक्षय कुमार का HIT फॉरम्यूला.. 2018 में टॉप.. सलमान, शाहरुख सब पीछे!
जी हां, टाईगर जिंदा है ने बजरंगी भाईजान को पीछे कर दिया है और सलमान की नंबर 1 फिल्म बन गई है। यह किसी भी बॉलीवुड एक्टर द्वारा बनाया गया धमाकेदार रिकॉर्ड है.. जिसकी 3 फिल्मों ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो।

सलमान ने बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शानदार कमाई से साबित कर दिया है कि वो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी दबंग हैं। पिछले 7 सालों में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाकेदार जलवा दिखाया है। वह फिलहाल रूकता नहीं दिख रहा।


Click it and Unblock the Notifications