BOX OFFICE: साल 2018.. और सलमान खान पर लगा है 500 करोड़ का दांव!
साल 2017 सलमान खान के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ईद पर रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है.. वहीं अब इंतजार है टाईगर जिंदा है के धमाके का। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 250-300 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।
तीसरा रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार 'टाईगर जिंदा है'.. सलमान- कैटरीना की झलक
Recommended Video

Salman Khan SHARES Race 3 First Look, Check out here | FilmiBeat
बहरहाल, 2018 की बात करें तो सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस किंग बन सकते हैं। अगले साल सलमान दो बड़ी सीक्वल फिल्मों के साथ आ रहे हैं- पहली 'रेस 3'.. और सूत्रों की मानें तो दूसरी फिल्म होगी 'दबंग 3'..

कहीं ना कहीं दोनों फिल्मों से बड़ी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीदें हैं। सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले साल सुपरस्टार पर लगभग 500 करोड़ तक का दांव लगा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications