..................... सूर्यवंशी के साथ रिलीज होगी साल 2021 में सलमान खान की राधे, महा टक्कर Salman Khan Radhe your most wanted bhai Box Office clash with Akshay Kumar sooryavanshi - Hindi Filmibeat

राधे VS सूर्यवंशी: अक्षय कुमार से भिड़ने के लिए सलमान तैयार, 2021 में Box Office पर महासंग्राम !

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी बन कर पूरी तरह से तैयार है। ये बस सिनेमाघर के पूरी तरह से खुलने का इंतजार कर रही है। केंद्र सरकार के आदेश अनुसार आज से सिनेमाघर खुल रहे हैं, लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह से देश में शुरू करने की मंजूरी कई राज्य सरकारों ने नहीं दी है। जैसे कि मुंबई में। ऐसे में मेकर्स थोड़ा इंतजार करते हुए अक्षय कुमार की एक्शन से लबरेज फिल्म सूर्यवंशी को साल 2021 में यानी कि अगले साल रिलीज करेंगे।

लेकिन इसके साथ इस साल की एक और बहुप्रतिक्षित और अटकी हुई फिल्म सलमान खान की राधे है जिसकी रिलीज पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन आपको बता दें कि तेजी से सलमान खान ने अपनी राधे की बकाया शूटिंग यानी कि सांग और क्लाइमैक्स को पूरा कर लिया है। राधे की शूटिंग का काम पूरी तरह से खत्म हो गया है।

Salman Khan, Akshay Kumar

बताया जा रहा है कि राधे भी जनवरी में रिलीज होगी। ऐसे में साफ तौर पर अक्षय कुमार और सलमान खान कोरोना काल के दौरान एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करते हुए नजर आयेंगे। अगर ये दोनों फिल्में साथ में रिलीज होती है तो फिर मामला गंभीर होगा। लेकिन अगर अलग दिन भी रिलीज के लिए चुना जाता है तो भी दोनों स्टार की फिल्मों के बीच कमाई और लोकप्रियता पर सभी की नजर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X