'राधे' बॉक्स ऑफिस- भारत में सिर्फ 3 थियेटरों में रिलीज हुई है सलमान खान की फिल्म, जानें कलेक्शन
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' डिजिटल रिलीज के साथ साथ सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई है। फिल्म के प्रॉफिट का अंदाजा तो फिलहाल नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन ओवरसीज में फिल्म औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जहां ओवरसीज में फिल्म 750-800 स्क्रीन पर रिलीज हो पाई है। वहीं, भारत में यह सिर्फ 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
इन तीन थियेटरों में फिल्म के 11 शोज चलाए जा रहे हैं। नाइट कर्फ्यू की वजह से थियेटर शाम 6 बजे के बाद कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं कर सकते। ये तीनों ही थियेटर त्रिपुरा में हैं। बता दें, इन तीनों थियेटर से फिल्म ने अब तक 60 हजार की कमाई की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन 10,432.. दूसरे दिन 22, 518.. तीसरे दिन 13,485 और चौथे दिन भी 13 हजार के लगभग की कमाई की है। वहीं, ओवरसीज से फिल्म अब तक 15-16 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











