BOX OFFICE: 230 करोड़ तक पहुंच गई सलमान खान की 'रेस 3'.. अब रास्ता मुश्किल!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 अब पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। शुरुआती 4 दिनों के बाद अब फिल्म काफी धीमी कमाई कर रही है। भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी फिल्म का कलेक्शन अब नीचे गिर चुका है। भारत में जहां फिल्म ने अब तक 148 करोड़ की कमाई की है, वहीं विदेशों में लगभग 44 करोड़। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 230 करोड़ (gross) का कलेक्शन कर लिया है। वह भी एक हफ्ते में।
कोई शक नहीं कि यह फिल्म निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद सलमान के स्टारडम पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है। लेकिन अब फिल्म धीमी पड़ चुकी है और 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेना काफी मुश्किल दिख रहा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो भारत में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 170 करोड़ तक जा सकता है। रेमो डिसूजा की यह फिल्म 150 करोड़ की तगड़ी बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना था। जाहिर है फिल्म हिट नहीं रही है। हालांकि, 100 करोड़ क्लब में यह लगातार सलमान खान की तेरहवीं फिल्म है।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications