..................... Salman Khan Race 3 worldwide box office collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: दुनियाभर में 'रेस 3' का तहलका.. 182 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 182 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया है। वह भी महज 3 दिनों में। कोई शक नहीं कि यह फिल्म निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद सलमान के स्टारडम पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी तगड़ी कमाई कर रही है। खासकर खाड़ी देशों में फिल्म सुपरहिट है।

सलमान के ईद धमाका के बाद- अब अक्षय कुमार का होगा तहलका

भारत में फिल्म अब तक 120 करोड़ के लगभग कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का क्रेज अब भी फैंस के ऊपर सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 250 करोड़ तक जा सकता है। रेमो डिसूजा की यह फिल्म 150 करोड़ की तगड़ी बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा।

Race 3

फिलहाल फिल्म का 300 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल है। लेकिन फिल्म अपने बजट से ऊपर तो कमा ही लेगी। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह लगातार सलमान खान की तेरहवीं फिल्म है। वहीं, जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम ने भी रेस 3 से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।

यहां जानें सलमान खान की ईद पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X