'रेस 3' के 10 दिन पूरे, BOX OFFICE पर किसी तरह टिके हुए हैं सलमान खान!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 अब बस किसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने 10 दिनों में 154 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे वीकेंड को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 3- 4 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन अब 170-180 करोड़ तक ही जा सकती है।
4 दिन- ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के साथ, सलमान खान को पीछे करेगी ये फिल्म!
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जाहिर है कि सलमान खान की यह फिल्म महज ऐवरेज रही है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी थी। लेकिन फिल्म पहले वीकेंड के बाद ही धीमी पड़ चुकी थी।

फिल्म के पास कमाने के लिए अब सिर्फ 4 दिनों का समय है क्योंकि 29 जून को राजकुमार हिरानी की संजू रिलीज होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 5 दिनों में 10 करोड़ और कमा सकती है। यानि की रेस 3 बस किसी तरह टाईगर श्राफ की बागी 2 को पीछे कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications