..................... Salman Khan's Race 3 passes 3rd Week on a dull note, box office report - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 21 दिन.. तीसरे हफ्ते ही दम तोड़ गई सलमान खान की 'रेस 3'- जानें रिपोर्ट

सलमान खान की फिल्म रेस 3 को बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन हो चुके हैं और अब फिल्म पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। फिल्म ने अब तक 173 करोड़ की कमाई की है। जो कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन माना जा सकता है। रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.. कियोंकि रिलीज से पहले फिल्म से काफी उम्मीदें थी, जिस वजह से फिल्म को मंहगे दामों पर खरीदा गया था।

बहरहाल, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने ना के बराबर कमाई की है। तीसरे वीकेंड जहां फिल्म ने महज 75 लाख की कमाई की.. वहीं, सोमवार को 10 लाख, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को 8-8 लाख का कलेक्शन किया है। सलमान खान की फिल्म के हिसाब से यह शर्मनाक आंकड़ा है।

Race 3

अब जबकि राजकुमार हिरानी की संजू को काफी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। कोई शक नहीं कि रेस 3 की स्क्रीन और भी कम कर दी जाएगी। यूं भी फिल्म इक्की- दुक्की स्क्रीन पर ही रह गई है।

150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी रेमो डिसूजा की यह फिल्म ऐवरेज रही है। कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ सलमान खान की स्टारडम की बदौलत फिल्म अपनी लागत निकाल पाई है। ईद पर रिलीज इस फिल्म से 300 करोड़ तक की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म का कंटेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसका असर चौथे दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा।

बहरहाल, यहां जानें 2018 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X