BOX OFFICE: सलमान की 'रेस 3' ने पूरे किये 15 दिन, 170 करोड़ के साथ कहानी खत्म
सलमान खान की फिल्म रेस 3 सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। दूसरे वीकेंड को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 1 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। फिल्म ने 170 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.. अब वही रेस 3 का लाइफटाइम कलेक्शन माना जा रहा है।
रणबीर कपूर की संजू, पहले दिन ही धमाकेदार कमाई- जानें कलेक्शन
अब रेस 3 का सफर एक तरह से खत्म ही हो चुका है क्योंकि रिलीज हो चुकी है रणबीर कपूर की संजू। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस संजय दत्त बॉयोपिक का जबरदस्त क्रेज है। जिसके सामने रेस 3 गायब सी हो चुकी है। फिल्म के पास अब नामात्र स्क्रीन रह गई है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किसी तरह 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। खैर, रेस 3 सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही 13वीं लगातार सौ करोड़ी फिल्म भी। देखना दिलचस्प होगा कि संजू रेस 3 का आंकड़ा कितने दिनों में पार कर देते हैं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications