BOX OFFICE: 'रेस 3' ने पूरे किये 14 दिन, सलमान खान की फिल्म का सफर खत्म
सलमान खान की फिल्म रेस 3 सिनेमाघरों में 14 दिन पूरे कर लिये हैं। जाहिर है कलेक्शन के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। रेस 3 ने अब तक 168 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जहां पहले हफ्ते में फिल्म ने 139 करोड़ की कमाई की.. वहीं दूसरे हफ्ते में लगभग 25 करोड़।
अब रेस 3 का सफर एक तरह से खत्म ही हो चुका है क्योंकि रिलीज हो चुकी है रणबीर कपूर की संजू। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस संजय दत्त बॉयोपिक का जबरदस्त क्रेज है। जिसके सामने रेस 3 गायब सी हो चुकी है। जल्द ही रेस 3 काफी कम स्क्रीन पर ही रह जाएगी। वहीं, यदि संजू को पॉजिटिव वर्ड माउथ का फायदा मिला तो.. रेस 3 का पत्ता साफ।

दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया है। सच कहा जाए तो सिर्फ सलमान खान के स्टारडम पर फिल्म अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 270 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। खैर, रेस 3 सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
यहां जानें 2018 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications