..................... Salman Khan Race 3, Day 13 box office collection update - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 13 दिन- और 'रेस 3' ने तोड़ा दम, सलमान खान की फिल्म का बुरा हाल!

सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने 13 दिनों में 165 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। दूसरे हफ्ते को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 2 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। जहां पहले हफ्ते में फिल्म ने 139 करोड़ की कमाई की.. वहीं दूसरे हफ्ते में लगभग 25 करोड़।

'रेस 3' फ्लॉप होते ही, सलमान ने दिया धोखा- बिग बजट फिल्म REJECT

दूसरे हफ्ते फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसने शुक्रवार को 3.75 करोड़, शनिवार को 5.50 करोड़, रविवार को 7 करोड़, सोमवार को 2.50 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़ और बुधवार को लगभग 2 करोड़ की कमाई की है। साफ है कि दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया है। सच कहा जाए तो सिर्फ सलमान खान के स्टारडम पर फिल्म अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

Race 3

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 270 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। रेस 3 सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। खैर, इस शुक्रवार संजू के रिलीज होते ही रेस 3 का सफर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X