BOX OFFICE: 12 दिनों में टाईगर श्राफ को पीछे कर पाए सलमान खान- 'रेस 3' कलेक्शन!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने 12 दिनों में 165 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। दूसरे हफ्ते को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 2 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन अब ज्यादा से ज्यादा 175-180 करोड़ तक ही जा सकती है।
बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 170 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। रेस 3 सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

खास बात है कि फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाई गई थी। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी थी। लेकिन फिल्म पहले तीन दिनों के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गई। सच कहा जाए तो किसी तरह सलमान खान के स्टारडम की वजह से फिल्म अभी सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई हुई है।
यहां जानें 2018 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications