BOX OFFICE: 11 दिनों में ही औंधे मुंह गिरी रेस 3, सलमान खान भी नहीं बचा सके!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने 11 दिनों में 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है। दूसरे वीकेंड को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 3- 4 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन अब ज्यादा से ज्यादा 170-180 करोड़ तक ही जा सकती है।
'संजू' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- 25 करोड़ की बंपर ओपनिंग
खास बात है कि फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाई गई थी। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी थी। लेकिन फिल्म पहले तीन दिनों के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो गई। सच कहा जाए तो किसी तरह सलमान खान के स्टारडम की वजह से फिल्म अभी सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई हुई है।

फिल्म के पास कमाने के लिए अब सिर्फ 4 दिनों का समय है क्योंकि 29 जून को राजकुमार हिरानी की संजू रिलीज होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 4 दिनों में ज्यादा से ज्यादा 10 करोड़ और कमा सकती है। यानि की रेस 3 बस किसी तरह टाईगर श्राफ की बागी 2 को पीछे कर पाएगी। जबकि पद्मावत से काफी पीछे रह जाएगी।
यहां जानें 2018 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications