BOX OFFICE: रेस 3 के 20 दिन पूरे- सलमान खान को मिला झटका- जानें कुल कलेक्शन
यह सलमान खान का स्टारडम ही है कि एक ऐवरेज फिल्म भी 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है। खैर, ईद पर रिलीज रेस 3 की बात करें तो फिल्म ने 20 दिनों में 173 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 175 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज रही है।
तीन सुपरस्टार्स और एक ब्लॉकबस्टर- 22 सालों के बाद अब बनेगा सीक्वल
संजू रिलीज के रिलीज होते ही, तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई नीचे गिर कर लाखों में आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। यह सलमान खान की सातवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म हिट की श्रेणी में आते आते रह गई।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई थी। कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ सलमान खान की स्टारडम की बदौलत फिल्म अपनी लागत निकाल पाई है। ईद पर रिलीज इस फिल्म से 300 करोड़ तक की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म का कंटेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसका असर चौथे दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











