BOX OFFICE: 'रेस 3' का एक हफ्ता पूरा- 7 दिनों में ही औंधे मुंह गिरी सलमान खान की फिल्म!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 पहले 7 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ चुकी है। फिल्म ने अब तक 46 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे शुक्रवार को ही फिल्म की कमाई नीचे गिर कर 3- 4 करोड़ तक आ चुकी है, जो कि सलमान खान की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन अब ज्यादा से ज्यादा 170-180 करोड़ तक ही जा सकती है।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि अब नामुमकिन सा ही लगता है। फिल्म के पास कमाने के लिए अब सिर्फ 5 दिनों का समय है क्योंकि 29 जून को राजकुमार हिरानी की संजू रिलीज होगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 5 दिनों में 20 करोड़ और कमा सकती है। यानि की रेस 3 बस किसी तरह टाईगर श्राफ की बागी 2 को पीछे कर पाएगी। जबकि इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म अब तक पद्मावत ही है, जिसने 300 करोड़ का कारोबार किया था।
यहां जानें 2018 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications