..................... Salman Khan Race 3 to become 7th 100 crore film of 2018 - Hindi Filmibeat

सलमान खान की रेस 3- तीन दिनों में 106 करोड़ का कलेक्शन, तोड़ा खास रिकॉर्ड

सलमान खान की फिल्म रेस 3 ने अपने पहले वीकेंड यानि की तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 106.47 करोड़ की कमाई कर ली है। जाहिर है यह सलमान खान के स्टारडम का ही असर है कि समीक्षकों से जोरदार निगेटिव प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी फिल्म मे इतना जबरदस्त कमाई की है। बहरहाल, बता दें कि रेस 3 साल 2018 की सातवीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है।

550 करोड़ के बजट पर बन रही है, अक्षय कुमार की यह एक्शन फिल्म!

रेस 3 से इससे पहले पद्मावत, सोनू के टीटू की स्वीटी, रेड, बागी 2, राज़ी और हॉलीवुड फिल्म ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने भारत में 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली है। हालांकि रेस 3 इस साल की सबसे तेज़ 100 करोड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने महज 3 दिनों में यह आंकड़ा पार किया है.. जो कि एक रिकॉर्ड है।

Race 3

हालांकि ट्रेड पंडितों की मानें तो सोमवार से फिल्म की कमाई धीमी पड़ सकती है। फिल्म की वर्ड ऑफ पब्लिसिटी काफी निगेटिव रही है। जिसका असर हफ्ते की शुरुआत से दिख सकता है। लाइफटाइम कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म की कमाई 190-210 करोड़ तक जा सकती है।

बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X