BOX OFFICE: प्रेम रतन धन पायो का धमाका.. इस रेस में सलमान खान हुए सबसे आगे!
[बॉक्स ऑफिस] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' गुरूवार को रिलीज हो चुकी है और फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 129.77 करोड़ की धमाकेदार कमाई है।
सलमान खान- सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो की ओपनिंग कमाल की रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर तो करार दे ही दिया गया है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। लेकिन फिर भी इसे सलमान खान का जादू ही कहेंगे कि फिल्म ने चौथे पर रिकॉर्ड हासिल कर लिया।
'प्रेम रतन धन पायो' ने बनाया.. 3 दिनों में 5 धमाकेदार रिकॉर्ड!
गौरतलब है कि प्रेम रतन धन पायो चार दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। जी हां, फिल्म ने आमिर खान और शाहरूख खान की फिल्मों को पीछे करते हुए यह जगह हासिल की है।
हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ का बिजनेस कर ले जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ.. पहले वीकेंड तक फिल्म ने 129.77 करोड़ तक का कलेक्शन किया है।
यहां जानें प्रेम रतन धन पायो ने चौथे दिन किन फिल्मों को किया पीछे-


Click it and Unblock the Notifications



