रेस 3 Vs संजू : बॉक्स ऑफिस पर सलमान को खा जाएंगे रणबीर कपूर, कर देंगे धराशाई
सलमान खान और रणबीर कपूर में जमकर टक्कर होने वाली है और इसे कोई रोक नहीं सकता। हालांकि रणबीर कपूर की फिल्म संजू रिलीज़ हो रही है 28 जून को और सलमान खान की रेस 3 रिलीज़ हो रही है 15 जून को।
लेकिन केवल 15 दिनों में सलमान अपनी दुकान समेट लें ऐसा हो नहीं सकता। फिलहाल तो आसार यही हैं कि रणबीर कपूर सलमान की दुकान समेट देंगे। ऐसे में सबकी नज़र दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रहेगी।

और अब तो फैन्स इस बात की शर्त भी लगा रहे हैं कि रेस 3 या संजू, दोनों में से कौन जल्दी 100 करोड़, 200 करोड़ का आंकड़ा छुएगा। फिलहाल का माहौल देखा जाए तो साफ लग रहा है कि रेस 3 से ज़्यादा लोग संजू के लिए एक्साईटेड हैं।
[सलमान बने बड़े दिलवाले, खुद ही बांट ली अपनी रिलीज़ डेट!]
ऐसे में जहां रेस 3 को 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए 4 दिन लग सकते हैं वहीं दर्शकों के रिएक्शन और उम्मीदों के हिसाब से संजू ये आंकड़ा केवल तीन दिन में पूरा करती दिखाई दे रही है।
वहीं पाकिस्तान में तो हाल और भी बुरा होगा। दरअसल, पाकिस्तान में हर बार यही दिक्कत होती है कि सलमान खान पाकिस्तानी फिल्मों की ईद की कमाई खा जाते हैं। इसलिए पिछले साल से ही तय हो चुका है कि सलमान खान की फिल्म ईद पर पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी।
[इन 7 सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट की थी रेस 3]
लिहाज़ा पाकिस्तान में रेस 3, 28 जून को रिलीज़ हो रही है यानि कि रणबीर कपूर की संजू के साथ। मतलब कि एक तरफ यहां, रणबीर, सलमान की दुकान समेटेंगे और वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में सलमान को ओपनिंग में भी कड़ी टक्कर देंगे।
अब बस देखिए कि कौन कितनी जल्दी कितने रिकॉर्ड तोड़ता है। वैसे आपको बताते हैं 100 करोड़ में सबसे तेज़ एंट्री करने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

