सलमान के सामने हैं 6 KHAN RECORDS...बन पाएंगे सुपर सुलतान?
सलमान खान की सुलतान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और फिल्म कैसी होगी, इसके बारे में किसी को कोई बात नहीं करनी है। बात हो रही है तो केवल ये कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी। सलमान खान ने फिल्म के लिए कुछ टार्गेट तो सेट कर लिए हैं।
लेकिन उनकी असली परीक्षा लेंगे कुछ ऑल टाइम खान रिकॉर्ड्स। और ये रिकॉर्ड हैं शाहरूख खान और आमिर खान के नाम। अगर सलमान खान ने ये रिकॉर्ड तोड़ लिए तो उनके लिए उपलब्धि होगी।
यहां देखिए सलमान खान को तोड़ने हैं कौन से ऑल टाइम रिकॉर्ड जिनमें शामिल हैं तीन शाहरूख और तीन आमिर खान रिकॉर्ड -

सबसे बड़ी ओपनिंग
अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के पास। फिल्म ने 44.97 crore की ओपनिंग की थी।
सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन
अभी तक ये रिकॉर्ड भी शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के पास है। जिसकी ओपनिंग से ज़्यादा सिंगल डे कलेक्शन अभी तक किसी फिल्म ने नहीं किया।
[बॉक्स ऑफिस के 1377 करोड़ को 1800 करोड़ बना पाएंगे सलमान?]
सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड
सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड भी अभी तक हैप्पी न्यू ईयर के पास है 108.9 करोड़ का।
एक हॉलीडे के साथ ओपनिंग वीकेंड
धूम 3 के पास बिना किसी छुट्टी सबसे ज़्यादा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड है, 107 करोड़ के साथ। यानि कि इस वीकेंड में केवल एक ही दिन छुट्टी थी।
[सुलतान प्लान - 5 दिन और 200 करोड़!]
सबसे बड़ा हफ्ता
188.99 करोड़ के साथ धूम 3 के पास सबसे ज़्यादा हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड है।
सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म
अभी तक ये रिकॉर्ड 340 करोड़ के साथ पीके के पास है। और सलमान को कुछ भी करके अब पीके से ये रिकॉर्ड तो छीनना ही होगा, सुलतान बनने के लिए।
#3DaysToGo, सुलतान की हर खबर के लिए जुड़े रहिए हमारे फेसबुक Filmibeat Hindi और ट्विटर @FilmibeatHi पेज से।


Click it and Unblock the Notifications