800 करोड़ क्लब में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!
आमिर खान के बाद सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे स्टार हो गए हैं, जिन्होंने 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। चीन में रिलीज के साथ ही बजरंगी भाईजान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
''तो पैडमैन में अक्षय कुमार नहीं.. शाहरुख खान होता..''
बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो अब तक सिर्फ आमिर खान की फिल्में ही 700-800 करोड़ क्लब का हिस्सा बन पाई हैं। इसीलिए यह सलमान खान के लिए किसी रिकॉर्ड से कम नहीं। उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही सलमान 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएं।

बॉलीवुड की पांच सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की सूची में बजरंगी भाईजान भी शामिल हो चुकी है। जल्द ही फिल्म आमिर खान की पीके को पीछे करने वाली है। बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स् ऑफिस सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications