Salman Khan Eid Releases: 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ पार करने की तैयारी!

salman-khan-s-eid-releases-box-office-to-cross-2000-crore-with-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan

Salman Khan Eid Releases: सलमान खान की ईद रिलीज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। एक तरह से यह बॉलीवुड का रिवाज बन चुका है कि हर साल ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म रिलीज की जाती है। कई बार ऐसा भी हुआ है, जब दूसरे एक्टर्स ने सलमान खान की फिल्म के लिए अपनी फिल्मों की रिलीज डेट में हेर फेर कर दिया है।

दो साल, जब टूटा था ट्रेंड

पिछले 10 सालों में सिर्फ दो साल ऐसा रहा है, जब ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2013 में वह जगह ली थी शाहरुख खान ने। जब उन्होंने ईद पर फैंस को अपनी सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' दी थी। वहीं, 2022 में आई थी रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2.. दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही थीं। वहीं, 2021 में राधे को ओटीटी पर लाया गया था।

बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का आंकड़ा पार!

बहरहाल, 2023 में सलमान खान ईद पर ला रहे हैं अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान', जो 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईद पर आने वाली ये सलमान की 11वीं फिल्म होगी। खास बात है कि ईद पर आई अपनी 10 फिल्मों के साथ सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर 1900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लिहाजा, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ सलमान खान 2000 करोड़ का आंकड़ा छू पाएंगे! इस रिकॉर्डतोड़ नंबर तक पहुंचने के लिए फिल्म को सिर्फ 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेनी होगी।

सलमान खान की ईद रिलीज बॉक्स ऑफिस-

2009, वांटेड- 64 करोड़
2010, दबंग- 143 करोड़
2011, बॉडीगार्ड- 142 करोड़
2012, एक था टाइगर- 198 करोड़
2014, किक- 233 करोड़
2015, बजरंगी भाईजान- 321 करोड़
2016, सुल्तान- 301 करोड़
2017, ट्यूबलाइट- 121 करोड़
2018, रेस 3- 169 करोड़
2019, भारत- 211.07 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X