Salman Khan Eid Box Office: बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में, किसी का भाई किसी की जान से तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड!

Salman Khan Eid Box Office: सलमान खान की फिल्मों का ईद से हमेशा गहरा कनेक्शन रहा है। ईद फिल्म इंडस्ट्री के लिए सालों साल काफी खास रहा है। फैंस को खासकर इस मौके पर सलमान खान की फिल्म का जरूर इंतजार होता है। जहां पिछले साल सलमान फैंस के सामने नहीं आ पाए थे, वहीं इस साल वो अपनी फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं।
साल 2009 में वाटेंड के बाद से सलमान खान ने लगभग हर साल ईद पर फिल्म रिलीज की है और वह सफल भी रही हैं। हालांकि साल 2020 और 2021 कोविड लॉकडाउन की वजह से खास नहीं रहा। 2021 में आई सलमान की फिल्म राधे कुछ कमाल नहीं कर पाई थी।
जब ईद पर नहीं आई थी सलमान की फिल्म
पिछले 10 सालों में सिर्फ दो साल ऐसा रहा है, जब ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2013 में वह जगह ली थी शाहरुख खान ने। जब उन्होंने ईद पर फैंस को अपनी सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' दी थी। वहीं, 2022 में आई थी रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2.. दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही थीं।
किसी का भाई किसी की जान
2023 में अब सलमान खान के फैंस एक बार फिर सिनेमाघरों में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। "किसी का भाई किसी की जान" के गाने रिलीज हो चुके हैं.. जबकि ट्रेलर 10 अप्रैल को आने वाला है। इस फिल्म से काफी उम्मीद है कि यह ईद पर धमाका करेगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश जैसे कलाकार हैं।
सलमान खान की ईद रिलीज बॉक्स ऑफिस-
2010, दबंग- 140 करोड़
2011, बॉडीगार्ड- 148 करोड़
2012, एक था टाइगर- 198 करोड़
2014, किक- 232 करोड़
2015, बजरंगी भाईजान- 321 करोड़
2016, सुल्तान- 301 करोड़
2017, ट्यूबलाइट- 121 करोड़
2018, रेस 3- 166 करोड़
2019, भारत- 212 करोड़
2021, राधे- ओटीटी रिलीज


Click it and Unblock the Notifications












