प्रेम रतन धन पायो कलेक्शन....ना 500 करोड़, ना 700 करोड़ - सलमान
[बॉक्स ऑफिस] प्रेम रतन धन पायो धुंआधार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी, ये तो सबको पता था....लेकिन कितना ये किसी को नहीं पता था। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर का ओपनिंग रिकॉर्ड टूट चुका था। इसका मतलब है कि फिल्म ने कम से कम 45 करोड़ तक की कमाई अपने पहले ही दिन में कर ली है।
वहीं ये भी माना जा रहा है कि फिल्म धुंआधार वीकेंड कलेक्शन देगी। जब इस बारे में सलमान खान से पूछा तो उन्होंने बताया कि फिल्म कितना कलेक्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आप पहले दिन का कलेक्शन इतने पहले से कैसे आंक सकते हैं। और उसके बल पर किसी फिल्म की किस्मत कैसे तय कर सकते है।
[1st Day 1st Show: प्रेम रतन धन पायो की BOX OFFICE ओपनिंग]
ज़रूरी नहीं है कि किसी को पहले ही दिन फिल्म देखने का मन हो, ऐसा हो सकता है कि किसी को फ्राइडे नहीं, शनिवार को फिल्म देखनी हो। या फिर दीवाली का टाइम है। कई फैमिली कहेंगी चलो पहले दिन पहला शो देख लेते हैं। वहीं कई फैमिली छुट्टियां मना रही होंगी तो वीकेंड पर देख ही नहीं पाएंगी बाद में देखेंगी।
[WARNING:..प्रेम रतन धन पायो...इन कारणों से बिल्कुल मत देखिएगा!]
कुछ लोगों को अपने ऑफिस वाले दोस्तों के साथ फिल्म देखना होगा तो सोमवार को देखेंगे। जिनका बॉस छुट्टी नहीं देगा वो मंगलवार को छुट्टी मार कर देखेंगे। तो कहने का मतलब ये है कि आप ओपनिंग कलेक्शन, वीकेंड कलेक्शन ये सारी चीज़ें पहले से नहीं बता सकते। इसी तरह आप किसी फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन भी रिलीज़ के पहले नहीं बता सकते।
जानिए कैसा है फिल्म की बुकिंग और बॉक्स ऑफिस का हाल


Click it and Unblock the Notifications


