सलमान खान की 'दबंग 3' का ओवरसीज धमाका- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। भारत में फिल्म ने जहां 90 करोड़ पार कर लिया है, वहीं ओवरसीज में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने वीकेंड में 4 मिलियन डॉलर यानि की 28.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर दबंग 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार कर लिया है। जबकि अभी क्रिसमस के मौके पर यह आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है। भारत में फिलहाल फिल्म की कमाई CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन से भी प्रभावित हो रही है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी सलमान खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म काफी धूम धाम से रिलीज हुई। लेकिन फिल्म के औसत कंटेंट की वजह से इसे निगेटिव प्रतिक्रिया से भी जूझना पड़ रहा है। हालांकि सलमान फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 150-160 करोड़ तक पहुंच सकता है।


Click it and Unblock the Notifications