..................... दबंग 3 का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Dabangg 3 opening box office | Dabangg 3 Day 1 box office collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: सलमान खान की 'दबंग 3' का तहलका- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग 3 इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, सलमान फैंस के बीच फिल्म को लेकर बहुत उत्साह है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 24.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह अच्छी शुरुआत मानी जा सकती है। हालांकि फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन का भी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 ने सुबह के शोज में 30-35 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दिखाई थी, जबकि शाम के शोज में यह आंकड़ा कुछ बढ़ा था।

Dabangg 3

ट्रेड पंडितों के अनुसार, वीकेंड पर फिल्म का आंकड़ा काफी ऊपर चढ़ सकता है। तीन दिनों की कमाई के साथ फिल्म के 90-100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की यह फिल्म फैंस को सिनेमाघरों तक कितना खींच पाती है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर मुख्य किरदारों में हैं।

यहां जानें इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-

दबंग 3 फिल्म रिव्यू: भरपूर एक्शन, भाई की शर्टलेस सीन, दमदार विलेन- बस और क्या चाहिए !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X