BOX OFFICE: दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ी सलमान खान की 'दबंग 3'- जानें कुल कलेक्शन
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को रिलीज हुए 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है। पहले हफ्ते से दूसरे हफ्ते तक आने में फिल्म के आकड़ों में भारी गिरावट देखी गई है। पहले हफ्ते में फिल्म ने जहां 126.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे हफ्ते में लगभग 20 करोड़ की कमाई हुई है। साफ तौर पर दबंग 3 के कलेक्शन 'गुड न्यूज़' से प्रभावित हुई है।
दबंग 3 अब तक 148 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल है। लेकिन फिल्म उम्मीदों से कुछ पीछे ही रह गई। ट्रेड पंडितों की मानें तो दबंग 3 का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ तक पहुंच सकता है। यानि की फिल्म दबंग 2 को शायद ही पीछे छोड़ पाए। दबंग 2 ने 156.50 करोड़ का लाइफटाइम दिया था।

रिलीज से पहले जहां दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद थी.. फिल्म 200 तो क्या, 150 करोड़ तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही है। 2019 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुईं- भारत और दबंग 3.. भारत ने 209 करोड़ का कलेक्शन किया था।
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी। उसके बाद क्रिसमस को छोड़कर फिल्म की कमाई एवरेज ही रही। फिल्म की कमाई पर देश भर में हो रहे नागरिकता कानून के विरोध प्रर्दशन का भी काफी प्रभाव पड़ा। लेकिन क्रिमसस और न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा भी मिला है।


Click it and Unblock the Notifications











