BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में शामिल सलमान खान की ''दबंग 3''- क्रिसमस धमाका

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में 6 दिन गुज़ार चुकी है और इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले चुकी है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने 20 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है, जैसी कि उम्मीद थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दबंग 3 का लाइफटाइम कलेक्शन 130-140 करोड़ तक जा सकता है। गौरतलब है कि फिल्म की कमाई पर देश भर में हो रहे नागरिकता कानून के विरोध प्रर्दशन का प्रभाव पड़ा है। लेकिन क्रिमसस और न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा भी मिला है।

Dabangg 3

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी, उसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गति कायम रखी। 'दबंग 3' 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 15वीं फिल्म है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। साल 2010 में रिलीज दबंग के बाद सलमान की रिलीज सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है।

INTERVIEW: 'दबंग 3' की सफलता का पूरा क्रेडिट फैन्स को देना चाहूंगा- सलमान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X