200 करोड़ पार सलमान खान की 'दबंग 3'- जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 अपने चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड तक भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ की रिलीज के बाद दबंग 3 धीमी पड़ चुकी थी, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में टिकी रही। फिल्म को क्रिसमस और न्यू ईयर का भी फायदा मिला।

दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर सफल है। लेकिन फिल्म उम्मीदों से कुछ पीछे ही रह गई। ट्रेड पंडितों की मानें तो दबंग 3 का लाइफटाइम कलेक्शन 155 करोड़ तक पहुंच सकता है। यानि की फिल्म दबंग 2 को पीछे नहीं छोड़ पाएगी। दबंग 2 ने 156.50 करोड़ का लाइफटाइम दिया था।

Dabangg 3

रिलीज से पहले जहां दबंग 3 से बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद थी.. फिल्म मुश्किल से 150 तक पहुंच पाई है। 2019 में सलमान खान की दो फिल्में रिलीज हुईं- भारत और दबंग 3.. भारत ने 209 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं दबंग 3 ने 150 करोड़।

दबंग 3 के बाद सलमान खान की फिल्म 'राधे' आने वाली है। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रभुदेवा ने ही किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुडा, जैकी श्राफ मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X