सलमान खान की ''दबंग 3'' ने पूरे किये 10 दिन- BOX OFFICE पर धीमी पड़ी कमाई
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 दूसरे वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ चुकी है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुज़ार लिये हैं और इसके साथ ही फिल्म 149 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल है। लेकिन अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ का प्रभाव फिल्म की कमाई पर साफ देखा जा सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दबंग 3 का लाइफटाइम कलेक्शन 150-155 करोड़ तक जा सकता है। यानि की फिल्म दबंग 2 को शायद ही पीछे छोड़ पाए। दबंग 2 ने 156.50 करोड़ का लाइफटाइम दिया था।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी। उसके बाद क्रिसमस को छोड़कर फिल्म की कमाई एवरेज ही रही। फिल्म की कमाई पर देश भर में हो रहे नागरिकता कानून के विरोध प्रर्दशन का भी काफी प्रभाव पड़ा। लेकिन क्रिमसस और न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा भी मिला है। 'दबंग 3' 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 15वीं फिल्म है।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
54 के हुए सलमान खान- जानें बॉलीवुड के दबंग भाईजान की 54 खास बातें


Click it and Unblock the Notifications











