#RECORD: बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 सलमान और नंबर 2...
सलमान खान 2017 में दो धमाके करने वाले हैं ये तो पुरानी बात हो गई। लेकिन टाईगर ज़िंदा है और ट्यूबलाइट के साथ ही सलमान खान दनादन एक शानदार रिकॉर्ड बना डालेंगे।
सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। और 2017 में वो अपने उस रिकॉर्ड को एक बार फिर सील कर देंगे, जिसकी शुरूआत उन्होंने 1999 में की थी।
दरअसल, 2017 में सलमान खान दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दे देंगे - पहली होगी ईद रिलीज़ ट्यूबलाइट और दूसरी होगी क्रिस्मस रिलीज़ टाईगर ज़िंदा है।

अब ज़ाहिर सी बात है कि ये दोनों ही फिल्में 300 करोड़ क्लब की दावेदार होंगी। वहीं 2017 में आमिर खान की कोई रिलीज़ नहीं है यानि कि सलमान खान की फिल्म टॉप पर होगी।
और एक नहीं दो दो फिल्में। यानि कि पहले नंबर पर भी सलमान और दूसरे नंबर पर भी सलमान। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 1999 में हम साथ साथ हैं और बीवी नं. 1, 2011 में रेडी और बॉडीगार्ड, 2012 में एक था टाईगर और दबंग, 2015 में बजरंगी भाईजन और प्रेम रतन धन पायो पहले और दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं।
सलमान के अलावा शाहरूख खान 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और करण - अर्जुन, 2004 में वीर ज़ारा और मैं हूं ना के साथ ये कारनामा कर चुके हैं वहीं 2006 में ऋतिक रोशन धूम 2 और क्रिश के साथ ऐसा कर चुके हैं।
जानिए सलमान के बॉक्स ऑफिस RECORDS -


Click it and Unblock the Notifications