सलमान खान के धुंआधार BOX OFFICE रिकॉर्ड्स- जिसे तोड़ना है मुश्किल
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस साल ईद पर बॉक्स ऑफिस धमाका करने के लिए फैंस के सामने नहीं पाएंगे। ईद पर फिल्म राधे रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी इसकी आधाकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राधे की शूटिंग अभी कुछ दिनों की बची है।
मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि फिल्मों की शूटिंग कबसे शुरु हो पाएगी। ऐसे में फैंस को फिलहाल फिल्मों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

बहरहाल, अगली फिल्म रिलीज से पहले, यहां सलमान खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल लेकर आए हैं। सलमान खान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान हैं। ओपनिंग कलेक्शन का धमाका हो या 100 करोड़ी फिल्मों का, अब तक सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर कई धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं, जिसे तोड़ना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं है।
यहां जानें सलमान खान के कुछ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-

सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में
100 करोड़ क्लब में अब तक सलमान खान की 15 फिल्में शामिल हैं। साल 2010 से अब तक सलमान की हर फिल्म ने 100 करोड़ पार किया है।
जय हो, रेडी, बॉडीगार्ड, दबंग, दबंग 2, दबंग 3, किक, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, सुलतान, प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, भारत, रेस 3

सबसे ज्यादा 200 करोड़ फिल्में
वहीं, 200 करोड़ क्लब में सलमान की 4 फिल्में शामिल हैं। टाईगर जिंदा है, सुल्तान, बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो..

300 करोड़ क्लब के किंग
100, 200 ही नहीं.. बल्कि 300 करोड़ क्लब में सलमान खान राज करते हैं। सलमान खान की तीन फिल्मों ने यह आंकड़ा पार किया है- बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाईगर जिंदा है।

सबसे बड़ा वीकेंड
सलमान खान की फिल्म सुल्तान को 5 दिनों लंबा वीकेंड मिला है.. और फिल्म ने इसका जमकर फायदा उठाया। सुल्तान ने 5 दिनों में 180 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह रिकॉर्ड दंगल तक नहीं तोड़ पाई।

सबसे बड़ा हफ्ता
सुल्तान ने एक हफ्ते में 208 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा हफ्ता है।

सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म
दंगल, संजू के बाद बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है टाईगर जिंदा है.. जिसने 339 करोड़ का बिजनेस किया था। यह सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

एक ही साल में 200 करोड़ + 300 करोड़
सलमान खान ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने एक ही साल में एक 300 करोड़ी और एक 200 करोड़ी फिल्म दी है। सलमान खान ने 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था। सलमान के अलावा यह रिकॉर्ड सिर्फ रणवीर सिंह के पास है।


Click it and Unblock the Notifications