..................... Salman Khan box office analysis- hits and flops, highest grossers | सलमान खान को बॉलीवुड में हुए 33 साल , जानें बॉक्स ऑफिस हाल - Hindi Filmibeat

सलमान खान बॉक्स ऑफिस: 33 साल का सुपरहिट सफर, 3900 करोड़ कलेक्शन के साथ जबरदस्त रिकॉर्ड

फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का वक्त गुजार चुके सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानि की 26 अगस्त 2021 को दबंग खान के डेब्यू को 33 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बतौर सर्पोटिंग एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं, आज 33 सालों के बाद, सलमान खान ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो शायद ही कोई बॉलीवुड एक्टर बना सके।

अपनी हर फिल्म के साथ सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम किये हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, फैंस उन्हें हर अंदाज में पसंद कर रहे हैं। अभिनेता ने बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शानदार कमाई से साबित कर दिया है कि वो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी दबंग हैं।

Salman Khan box office analysis

खासकर पिछले 10-12 सालों में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाकेदार जलवा दिखाया है। वह फिलहाल रूकता नहीं दिख रहा। सुपरस्टार के पास फिल्मों की लाइन लगी है। सलमान फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, साजिद नाडियाडवाला के साथ कभी ईद कभी दिवाली, किक 2 जैसी फिल्में भी लाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X