2019 का DHAMAKA: सलमान खान तोड़ेंगे बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान जैसा सुपरस्टार आज तक नहीं हुआ। कोई स्टार जो स्टार अपनी स्टारडम को ताक पर रख दे और फिर कमबैक करे 15 बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मेों के साथ।
सलमान खान बहुत ही जल्द बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं - 15 बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्मों का। लेकिन इसके लिए सलमान को 2019 का इंतज़ार करना होगा।
जी हां, 2019 में सलमान खान राजेश खन्ना का वो रिकॉर्ड तोड़ेंगे जो आज तक बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है और ये रिकॉर्ड है लगातार सुपरहिट फिल्मों का।

अभी तक सलमान के खाते में 10 बैक 2 बैक सुपरहिट फिल्मेें हैं और 2017 में ये आंकड़ा 12 पहुंच जाएगा। अब अगले साल सलमान तीन फिल्में करने से रहे। ऐसे में 2019 में सलमान खान बॉलीवु़ड का इकलौता और सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
[#Decoded: अक्षय कुमार के 1200 करोड़ का Box Office बस एक मंत्र से!]
सलमान खान दबंग हैं, सलमान खान सुलतान हैं। ये तो सब मानते हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं इसका कारण। कि क्यों जब भी सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर आते हैं, हर कोई किनारे हो जाता है। क्यों उनका आना भर ही कलेक्शन की सुनामी लेकर आता है।
जैसे कि कोई भी डेब्यू एक्टर अपनी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर दे दे ऐसा कहां होता है। लेकिन मैंने प्यार किया देखने के लिए लोग लाइनों में खड़े रहते थे।
जानिए सलमान खान के नाम बेस्ट रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications