..................... Salman Khan Bollywood upcoming film 2022 list budget tiger 3 kick 2 breaks box office record। सलमान खान की बॅालीवुड की आने वाली फिल्में 2022 की पूरी लिस्ट किक 2, टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस रिकॅार्ड डिटेल - Hindi Filmibeat

सलमान खान की आने वाली 6 फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की बंपर कमाई? नंबर 1 सुपरस्टार

साल 2021 सलमान खान की फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कमजोर रहा है। सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई और अंतिम द फाइनल ट्रूथ रिलीज तो हुई लेकिन कमाई के लिहाज यह दोनों ही फिल्में जबरदस्त साबित नहीं हुई। लेकिन साल 2022 में सलमान खान की आने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

Salman Khan,

साल 2022 में सलमान खान की बैक टू बैक 7 बड़ी फिल्मों की रिलीज हो सकती है। साथ ही सलमान खान की इन 7 फिल्मों का बजट 200 करोड़ से अधिक बजट का रहा है। यहां तक कि यह सभी फिल्में साल 2022 की सबसे बड़ी हाई बजट की फिल्में हैं। चलिए फिर आपको बताते हैं कौन सी साल 2022 की वो फिल्में हैं जो कि सिनेमाघर में दर्शकों की भीड़ लेकर आ सकती है और साथ ही ऐसी कौन सी फिल्में हैं जिनकी घोषणा सलमान खान आने वाले साल में कर सकते हैं। यहां देखिए लिस्ट

टाइगर 3 बजट कमाई

टाइगर 3 बजट कमाई

सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 भी साल 2022 में रिलीज होगी। हॅालीवुड स्तर का एक्शन और देशभक्ति से जुड़ी दमदार कहानी टाइगर जिंदा है 3 को सिनेमाघर में आसानी से करोड़ों की कमाई दे सकती है। रिपोर्ट है कि इमरान हाशमी टाइगर 3 में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। टाइगर 3 का बजट 350 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। टाइगर 3 की कमाई का अंदाजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में 350 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है।

पठान बजट, कमाई

पठान बजट, कमाई

शाहरुख खान की फिल्म पठान भी 250 करोड़ के अधिक के बजट के साथ बन रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस एक्शन से भरपूर फिल्म पठान की कमाई की उम्मीद भी 300 करोड़ के करीब बताई जा रही है। शाहरुख खान की पठान में सलमान खान का कैमियो है। जो कि पठान की यूएसपी बताई जा रही है।

कभी ईद कभी दिवाली बजट और कमाई

कभी ईद कभी दिवाली बजट और कमाई

सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली डिब्बा बंद नहीं हुई है। कभी ईद कभी दिवाली भी सलमान खान की हाई बजट फिल्मों में से एक है। साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बन रही कभी ईद कभी दिवाली का बजट भी 300 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। हाई बजट है ऐसे में फिल्म से कमाई की उम्मीद बजट के पार यानी कि 300 करोड़ के पार होने की उम्मीद की जा रही है।

नो एंट्री सीक्वल बजट और कमाई

नो एंट्री सीक्वल बजट और कमाई

सलमान खान की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म नो एंट्री भी सीक्वल के लिए पूरी तरह से तैयार है। नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई। सलमान खान की इस मल्टीस्टारर फिल्म को भी एक हाई बजट के साथ बनाया जाएगा।सलमान खान की कॉमेडी फिल्मों ने हमेशा से बाॅक्स आफिस पर दमदार कमाई की है। ऐसे में नो एंट्री भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई करेगी ऐसी उम्मीद आसानी से की जा सकती है।

किक 2 बजट और कमाई

किक 2 बजट और कमाई

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की किक में सलमान का डेविल लुक और एक्टिंग दर्शकों के सिर पर चढ़ कर बोला है। 100 करोड़ में बनी हुई सलमान खान की किक ने बाॅक्सऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ के करीब की कमाई की थी। ऐसे में किक 2 भी सारे रिकॉर्ड कमाई के तोड़ते हुए नजर आ सकती है।

बजरंगी भाईजान 2

बजरंगी भाईजान 2

सलमान खान की सबसे बड़ी हिट बजरंगी भाईजान का सीक्वल तैयार हो गया है। इस फिल्म की कहानी लिखी जा चुकी है, इसका ऐलान सलमान खान कुछ दिन पहले ही किया था। सलमान खान और करीना कपूर की बजरंगी भाईजान फिल्म ने 630 करोड़ की कमाई की। बजरंगी भाईजान 2 भी बाॅक्स आफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए दिखाई दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X