वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस सलमान खान की छप्पर फाड़ कमाई, 9 ब्लॉकबस्टर 500 करोड़ आंकड़ा पार, details

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फिल्मों के रिकॉर्ड की भी चर्चा तेजी से हो रही है। सलमान खान की गिनती बिग सुपरस्टार में की जाती है। इसकी वजह यह है वह केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी फिल्मों से करोड़ों की कमाई जुटा लेते हैं। हिंदी सिनेमा के सबसे कमाऊ एक्टर की बात की जाए तो इस लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे ऊपर आता है।

सलमान खान की एक नहीं बल्कि 10 ऐसी फिल्में हैं जिसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर अपनी तगड़ी कमाई से कितने रिकॉर्ड कायम करते हुए अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान और शाहरुख खान को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। साल 2022 में सलमान खान बाॅक्स आफिस पर टाइगर 3 और पठान के साथ अपनी झोली में 300 करोड़ से अधिक की कमाई आसानी से बटोर लेंगे। यह दोनों ही फिल्में सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में शामिल है।

salman khan

एक तरफ जहां टाइगर 3 में कैटरीना और सलमान खान फिर से देशभक्ति का जज्बा जगाते हुए दिखाई देंगे। वहीं शाहरुख खान की पठान में शाहरुख खान का कैमियो भी कमाई करने में सफल होगी। लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं सलमान खान की ऐसी 9 फिल्मों के संबंध में जिसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कर कमाई की और विश्व में सिनेमा के लिहाज से रिकॉर्ड कायम किया है।

बॉडीगार्ड-252 करोड़

बॉडीगार्ड-252 करोड़

बॉडीगार्ड में सलमान खान और कैटरीना कैफ की दिलचस्प लव स्टोरी और म्यूजिक ने विश्व में इस फिल्म को हिट करवाया। सलमान खान ने इस फिल्म में बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई। सलमान खान की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ के करीब का कलेक्शन किया है। बॉडीगार्ड फिल्म का बजट 60 करोड़ के करीब रहा है।

दबंग 2- 253 करोड़

दबंग 2- 253 करोड़

क्रिसमस के मौके पर साल 2012 में दबंग 2 रिलीज हुई। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दबंग में पुलिस और बदले की कहानी ने दर्शकों पर अपना जादू बिखेरा। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की दबंग 2 ने 253 करोड़ के करीब की कमाई। दबंग 2 का बजट लगभग 40 से 50 करोड़ के बीच का रहा है।

भारत-325 करोड़

भारत-325 करोड़

सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर की भारत ने भी कमाई के लिहाज से विश्व पर राज किया। सलमान खान की भारत की कमाई वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ के करीब की हुई। सलमान खान की भारत का बजट भी काफी हाई 100 करोड़ के करीब का रहा।

एक था टाइगर-334 करोड़

एक था टाइगर-334 करोड़

सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म में एक नाम शामिल है टाइगर सीरीज का। एक था टाइगर से इस सीरीज की शुरुआत हुई जो कि अभी टाइगर 3 तक पहुंची है। एक था टाइगर में कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी एक साथ रही। एक था टाइगर की कमाई वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 334 करोड़ के करीब की रही। एक था टाइगर का बजट 72 करोड़ के करीब का रहै।

प्रेम रतन धन पायो -388 करोड़

प्रेम रतन धन पायो -388 करोड़

सलमान खान की फैमिली ड्रामा और परिवार की कहानी ऐसे तो कम ही देखने को मिलती है। सोनम कपूर के साथ डबल रोल में सलमान खान ने प्रेम रतन धन पायो में काम किया। साल 2015 में रिलीज हुई प्रेम रतन धन पायो ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 388 करोड़ के करीब की कमाई की। प्रेम रतन धन पायो का बजट 104 करोड़ के करीब का रहा है।

किक-388 करोड़

किक-388 करोड़

जुलाई 2014 में सलमान खान और जैकलीन की किक रिलीज हुई। एक दिलचस्प कहानी के साथ चोर-पुलिस का यह ड्रामा लाजवाब रहा। जिसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 388 करोड़ की कमाई की। किक फिल्म का बजट 100 करोड़ से अधिक का रहा है।

टाइगर जिंदा है-564 करोड़

टाइगर जिंदा है-564 करोड़

टाइगर जिंदा है का नाम इस लिस्ट में ना हो ऐसा हो नहीं सकता है। टाइगर जिंदा है ने रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 564 करोड़ के करीब की कमाई। टाइगर जिंदा है का बजट भी 110 करोड़ का लगभग रहा। कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान की टाइगर जिंदा है को दुनियाभर में छप्पर फाड़ कमाई मिली।

सुल्तान-सुल्तान की कमाई 614 करोड़

सुल्तान-सुल्तान की कमाई 614 करोड़

सलमान खान और अनुष्का शर्मा की पहलवानी सुल्तान ने भी सलमान खान को कंटेंट किंग बना दिया। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान की कमाई 614 करोड़ के करीब की रही। सलमान खान की सबसे सफल फिल्म बन गई सुल्तान।सुल्तान फिल्म का बजट भी 130 करोड़ के करीब का रहा।

बजरंगी भाईजान-733 करोड़

बजरंगी भाईजान-733 करोड़

दुनिया में अपने भाईजान के नाम को सफल किया सलमान खान ने बजरंगी भाईजान बनकर। जहां पर भारत-पाकिस्तान के बीच की दोस्ती को एक अनोखे अंदाज में पेश किया गया। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर बजरंगी भाईजान ने 733 करोड़ से अधिक की कमाई की। बजरंगी भाईजान का बजट 90 करोड़ के करीब का रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X