सलमान खान B'Day: 3500 करोड़ के साथ भाईजान हैं BOX OFFICE के रियल किंग
बॉलीवुड के दबंग, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। खास बात है कि इसी साल सलमान ने बॉलीवुड में अपना 30 साल भी पूरा किया है। सलमान यूं ही लाखों दिलों में नहीं बसते हैं.. बल्कि 30 सालों में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम मुकाम बनाया है।
सलमान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बतौर सर्पोटिंग एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। कोई शक नहीं कि 30 सालों में सलमान खान ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो शायद ही कोई बॉलीवुड एक्टर बना सके। सलमान सही मायने में बॉक्स ऑफिस किंग हैं। बता दें, सलमान खान की कुल सभी फिल्मों ने अब तक 3560 करोड़ का कलेक्शन किया है।

कहना गलत नहीं होगा कि सलमान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं.. जो फिल्मों के सफलता की गारंटी हैं। सलमान ने बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शानदार कमाई से साबित कर दिया है कि वो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी दबंग हैं।
पिछले 8 सालों में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाकेदार जलवा दिखाया है। वह फिलहाल रूकता नहीं दिख रहा। सुपरस्टार के पास फिल्मों की लाइन लगी है। देखा जाए तो साल 2020 तक सलमान खान बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों में दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications