BOX OFFICE: सलमान खान का तहलका- 3 दिनों में 'भारत' 100 करोड़ के करीब- धुआंधार कमाई
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन गुजार लिये हैं और फिल्म तहलका मचा रही है। अपने तीसरे दिन यानि की शुक्रवार को फिल्म ने 22.20 करोड़ के लगभग की कमाई की है। और इसी के साथ भारत 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है। बता दें, यह 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 14वीं फिल्म होगी।
जहां समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं आम पब्लिक ने भाईजान की फिल्म का पूरे दिल से स्वागत किया है। यह फिल्म भारत में 4700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड भारत 6000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ की कमाई करनी होगी। जो कि कोई मुश्किल आंकड़ा नहीं है। तीन दिनों में ही फिल्म ने अपना बजट पार कर लिया है। वहीं, वीकेंड (शनिवार, रविवार) पर फिल्म और धड़ल्ले से कमाई करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक ही फिल्म 170 करोड़ तक पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications