'भारत' की धमाकेदार शुरुआत- ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये RECORDS
अली अब्बास जफर की ईद रिलीज भारत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने 42.30 करोड़ से शुरुआत की है। वहीं, दो दिनों में ही फिल्म 70 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना लिये हैं।
माना जा रहा था कि भारत की ओपनिंग पर क्रिकेट वर्ल्ड कप का असर दिखेगा। लेकिन सलमान खान के फैंस ने इसे गलत साबित कर डाला। भारत ने देशभर में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। खासकर सिंगल स्क्रीन पर सलमान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भले ही समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन आम पब्लिक फिल्म को पसंद कर रही हैं।

भारत में सलमान खान, कैटरीना के साथ दिशा पटानी, जैकी श्राफ, सोनाली कुलकर्णी और सुनील ग्रोवर ने अहम किरदार निभाए हैं। बता दें, फिल्म 100 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ की कमाई करनी होगी। जाहिर है सलमान खान की फिल्म के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है। फिल्म पहले वीकेंड पर ही 150-180 करोड़ तक पहुंच सकती है।
भारत ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications