BOX OFFICE: सलमान खान- कैटरीना के 'भारत' की बंपर ओपनिंग- जानें पहले दिन का कलेक्शन
Recommended Video
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत बुधवार को देशभर में रिलीज हो चुकी है। जहां समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं आम पब्लिक ने भाईजान की फिल्म का पूरे दिल से स्वागत किया है। बता दें, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दी है। अली अब्बास जफर की इस फिल्म ने बुधवार को 42.30 करोड़ की कमाई की है।
सलमान खान की यह फिल्म भारत में 4700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि ओवरसीज में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड भारत 6000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर साफ देखने को मिला।

100 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ की कमाई करनी होगी। सलमान खान की फिल्म के लिए यह कोई मुश्किल आंकड़ा नहीं। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक ही फिल्म 150 करोड़ तक पार कर जाएगी। वहीं, फिल्म को ईद की छुट्टियों का भी जमकर फायदा मिला है।


Click it and Unblock the Notifications