BOX OFFICE: आठवें दिन भी जारी है सलमान खान का जादू- 200 करोड़ के करीब पहुंची 'भारत'
Recommended Video
सलमान खान, कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'भारत' 8 दिनों में 175 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है, जबकि कमाई अभी भी जारी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन आम पब्लिक को फिल्म की कहानी पसंद आई। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है।
42.30 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग के बाद भी भारत ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गति कायम रखी। 100 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 200 करोड़ पार करने वाली यह सलमान की छठी फिल्म होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो भारत 260-270 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन देगी।

सलमान खान ने भी फिल्म के सफल होने पर खुशी जताई है और कहा कि दर्शकों ने फिल्म देखा और पसंद किया.. यह फैंस की तरफ से मेरे लिए सबसे बड़ी ईदी है। भारत एक अलग तरह की फिल्म है और मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि इस फिल्म को जरूर देंखे।


Click it and Unblock the Notifications