BOX OFFICE: सलमान खान, कैटरीना कैफ की 'भारत' ने पूरे किये 10 दिन- जानें कलेक्शन
'भारत' ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिये हैं और कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। 10 दिनों में फिल्म ने 185 करोड़ पार कर लिया है। जबकि इस वीकेंड फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
अली अब्बास जफर की यह फिल्म सलमान खान की पिछली फिल्मों से काफी अलग थी। हालांकि फिल्म में सलमान फिल्म्स के सारे मसाले मौजूद थे, जिस वजह से ईद पर फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग दी। वहीं, सलमान- कैटरीना की कैमिस्ट्री को सभी ने काफी पसंद किया।

100 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जमकर मुनाफा कमा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो देश में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 240-250 करोड़ सिमट सकता है। उरी को पीछे कर भारत 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।
यहां जानें सलमान खान के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications