#TWIST: दंगल - बाहुबली जितना कमाई करने की सोच भी नहीं सकता - सलमान खान
सलमान खान की ट्यूबलाइट अब बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा करने को तैयार है लेकिन उससे पहले ही सलमान खान ने दंगल और बाहुबली 2 के सामने घुटने टेक दिए हैं।
सलमान खान अपने ट्यूबलाइट प्रमोशन में जुट चुके हैं। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म को लेकर सलमान खान ने कुछ टार्गेट तो बना ही लिए हैं। हालांक उन्होंने कारण बता दिया है कि 2017 का बेस्ट एक्टर अवार्ड सलमान को क्यों नहीं मिलेगा।
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को टिकाने कि लिए भी सलमान खान आमिर खान बनने की कोशिश में जुट गए हैं लेकिन एक चीज़ है जो सलमान खान ने साफ साफ मान ली है।

सलमान खान का मानना है कि दंगल और बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस वो फिलहाल तो नहीं तोड़ पाएंगे। ऐसा सोचना नामुमकिन बात है। दरअसल, ट्यूबलाइट की तुलना इन दो फिल्मों से हो रही है।
जहां, सलमान की फिल्म की चीन में रिलीज़ होगी और ये भारत - चीन पर बनी फिल्म है, वहीं दंगल चीन में 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। वहीं कुल मिलाकर दंगल की कमाई 1600 करोड़ है।
दूसरी तरफ बाहुबली अपने 2000 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। भले ही फिल्म की कमाई अब थम गई है लेकिन अभी फिल्म का कई देशों में रिलीज़ होना बाकी है जिसमें चीन का मार्केट मुख्य है।
ऐसे में सलमान का टार्गेट है 1000 करो़ड और 2000 करोड़। लेकिन सलमान ने साफ साफ कहा कि ये दोनों फिल्में महान हैं, और उन्हें नहीं लगता कि उनकी फिल्म फिलहाल ये रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
वहीं कबीर खान पहले ही कह चुके हैं कि बाहुबली से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दोनों फिल्में बिल्कुल अलग है। हालांकि बाहुबली ने सलमान की ईद पर सवाल ज़रूर खड़ा कर दिया है और बॉलीवुड के कई झूठ पर से परदा उठाया है-


Click it and Unblock the Notifications