30 साल पहले आई सलमान और माधुरी की इस फिल्म ने मचा दी थी बॉक्स ऑफिस पर धूम, की थी ताबड़तोड़ कमाई

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आती है। जब भी दोनों का नाम आता है फैन्स को हम आपके हैं कौन फिल्म याद आ जाती है। बता दें कि सलमान, माधुरी, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल समेत मल्टी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को रिलीज हुए आज 30 साल हो चुके हैं। फिल्म में सभी स्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस ने फैन्स का दिल जीत लिया था। फिल्म के डायलॉग, टाइमलेस म्यूजिक और फिल्म की कहानी आज भी याद की जाती है। बता दें कि सूरज बड़जात्या की यह फिल्म मॉडर्न जमाने की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक मानी जाती है जो इंडियन सिनेमा में सफलता की परिभाषा है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो एक शादी शुदा जोड़े और उनके परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार के खातिर अपने प्यार का त्याग करने का फैसला करते हैं। इस फिल्म की कहानी दर्शकों की आंखों को आज भी नम कर देती है। बता दें कि इस फिल्म ने दो नेशनल अवार्ड जीते हैं, जिसमें एक बेस्ट पॉप्युलर फिल्म प्रोविजनिंग हॉल सम एंटरटेनमेंट है जबकि दूसरा अवॉर्ड बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए।
"हम आपके हैं कौन..!" में सलमान खान का प्रेम का किरदार चार्मिंग और वर्सेटाइल था। उनकी नेचुरल एक्टिंग, माधुरी दीक्षित की साथ की केमिस्ट्री, हल्के-फुल्के और इमोशनल करने वाले पलों को एक्टर ने खूबसूरती से बैलेंस किया गया है। बता दें कि दोनों की जोड़ी आज भी याद की जाती है।
'हम आपके हैं कौन' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एक बड़ा माइलस्टोन है। फिल्म का 14-गानो का साउंडट्रैक है जो एक बड़ी बात है। फिल्म के लगभग सभी गाने चार्टबस्टर हैं, कुछ सबसे पॉपुलर में 'माये नी माये,' 'दीदी तेरा देवर दीवाना, 'जूते दो, पैसे लो,' 'पहला पहला प्यार,' और 'वाह वाह रामजी' शामिल हैं।
बता दें कि यह फिल्म अपने रिलीज के वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई थी। फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो सलमान खान और माधुरी की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 128 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











