..................... Salman Antim Box Office collection day 7 Akshay Kumar sooryavanshi Box Office collection reach 200 crore ।सलमान अंतिम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन अक्षय कुमार सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ पहुंचा - Hindi Filmibeat

Box Office: सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की रफ्तार, 'अंतिम' ने दिखाया करोड़ों कमाई का जलवा

सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने बॅाक्स ऑफिस पर अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा हुआ है। अंतिम की सबसे बड़ी यूएसपी सलमान खान को माना जा रहा है। इसकी वजह यह भी है कि कोरोना काल में पहली बार सलमान खान की कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।

इसके साथ ही फिल्म का डायरेक्शन और कहानी के साथ आयुष शर्मा के करियर की यह एक अच्छी फिल्म मानी जा रही है। आपको बता दें कि अंतिम ने बॅाक्स ऑफिस पर 7 वें दिन भी दमदार कमाई की है। कोरोना महामारी के बीच सिनेमाघर में कई बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन केवल अंतिम और सूर्यवंशी ही कमाई के लिहाज से अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा पा रही हैं।

Antim, Box Office,sooryavanshi

वैसे इस मामले में सूर्यवंशी ने कई बड़ी फिल्मों जैसे की सत्यमेव जयते 2, बंटी और बबली 2 के साथ हाल में रिलीज हुई कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। यहां तक कि अंतिम भी सूर्यवंशी की कमाई को अंतिम दौर में नहीं पहुंचा पाई है।

अंतिम की बॅाक्स ऑफिस पर 7 वें दिन कमाई

अंतिम की बॅाक्स ऑफिस पर 7 वें दिन कमाई

सूर्यवंशी ने भारतीय बॅाक्स आफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने के केवल कुछ कदम दूर है। रहा सवाल अंतिम का तो सलमान खान ने इसके प्रमोशन के साथ फिल्म के निर्माण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अंतिम मराठी फिल्म मुल्शी पटर्न का रीमेक है। महेश मांजेरकर ने इसका निर्देशन किया है। अंतिम की बॅाक्सऑफिस पर 7 वें दिन कमाई पर नजर डाली जाए तो अभी तक 26.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने कर ली है।

अंतिम की बॅाक्स ऑफिस पर टोटल कमाई

अंतिम की बॅाक्स ऑफिस पर टोटल कमाई

फिल्म जानकारों के अनुसार सलमान खान, आयुष शर्मा की अंतिम ने सातवें दिन 2.25 करोड़ का बिजनेस किया है। अभी तक अंतिम की बॅाक्स आफिस कमाई देखी जाए तो शुक्रवार को अंतिम ने 5.03 करोड़, शनिवार को 6.03 करोड़, रविवार को 7.55 करोड़, सोमवार को 3.24 करोड़ रुपए की कमाई की है। मंगलवार को अंतिम की कमाई 2.75 करोड़ की हुई है।

सूर्यवंशी 200 करोड़ का आंकड़ा

सूर्यवंशी 200 करोड़ का आंकड़ा

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी ने सिनेमाघर में रिलीज के 27 दिन के बाद भी अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। 27 दिनों में सूर्यंवंशी का नेट कलेक्शन 190.88 करोड़ का हो गया है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सूर्यवंशी 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी। 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए सूर्यवंशी को केवल 9 करोड़ की जरूरत है।

सूर्यवंशी अक्षय कुमार की चौथी 200 करोड़ वाली फिल्म

सूर्यवंशी अक्षय कुमार की चौथी 200 करोड़ वाली फिल्म

ओवरसीज में सूर्यवंशी ने 26 दिनों में 61.12 करोड़ की कमाई की है। चौथे वीक में सूर्यवंशी की कमाई शुक्रवार को 71 लाख, शनिवार को 2.05 करोड़, सोमवार को 62 लाख, मंगलवार को 64 लाख, बुधवार को 52 लाख का कलेक्शन किया है। सूर्यवंशी अगर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए भी एक रिकॅार्ड लेकर आने वाली है। हाउसफुल 4, मिशन मंगल और गुड न्यूज के बाद सूर्यवंशी अक्षय कुमार की चौथी 200 करोड़ वाली फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X