Salaar Re-Release: प्रभास की 'सलार' ने ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट, लेकिन नहीं दे पाई इस फिल्म को टक्कर

Salaar part 1

Salaar part 1 ceasefire Re-Release: होम्बले फिल्म्स की 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' जब रिलीज़ हुई थी, तब इसने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी थी। फिल्म ने तूफान की तरह एंट्री मारी और अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों को दीवाना बना दिया। अब जब ये तेलुगु और कन्नड़ में री-रिलीज़ हुई है, तो इसे पहले से भी ज्यादा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इसे एक बड़े सेलिब्रेशन की तरह मना रहे हैं, जिससे फिल्म का क्रेज नए लेवल पर पहुंच गया है।

सिनेमाघरों में लौटी सलार
'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' का खुमार फिर से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तेलुगु और कन्नड़ में री-रिलीज़ होते ही फैंस ने जबरदस्त तरीके से इसका जश्न मनाना शुरू कर दिया है। किसी ने सड़कों पर फिल्म का बड़ा सा पोस्टर लगा दिया है, तो किसी ने 'खानसार स्टैंप एंट्री' लेकर माहौल को और भी जबरदस्त बना दिया है। बता दें कि ऐसा क्रेज़ बहुत कम फिल्मों के लिए देखने को मिलता है और फैंस इसका जश्न किसी फेस्टिवल से कम नहीं मना रहे हैं।

ओटीटी पर धमाल मचा चुकी है फिल्म
'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ₹700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धमाल मचाया, बल्कि ओटीटी पर भी टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में अपनी जगह बनाए रखी। अब इसके हिंदी टीवी प्रीमियर ने भी इतिहास रच दिया है, जहां 30 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा। थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन के बाद, इस फिल्म ने ओटीटी पर भी कमाल किया और लगातार 366 दिनों तक ट्रेंड करती रही। रिलीज के समय रिकॉर्ड तोड़ने वाली ये फिल्म अब भी दर्शकों का दिल जीत रही है, जो अपने आप में एक मिसाल है।

पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
तेलुगु में 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' की री-रिलीज़ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 13 मार्च से शुरू हुई थी, जिसने किसी भी री-रिलीज़ टाइटल के लिए भारत में अब तक की सबसे बेहतरीन प्रतिक्रिया दर्ज की है। सलार री-रिलीज ने धूम मचा दी है। ओपिनिंग डे के कलेक्शन के बारे में बात करे तो फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को देखने का उत्साह फैन्स में साफ झलक रहा है।

इन फिल्मों को नहीं दे पाई टक्कर
सलार भले ही री-रिलीज से धूम मचा रही हो, लेकिन फिल्म अभी भी इस फिल्म को टक्कर नहीं दे पाई है। आपको बात दें कि 'सनम तेरी कसम' ने री रिलीज के पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सलार इस आंकड़े के पास भी नहीं पहुंच पाई। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करे।

More from Filmibeat

Read more about: salaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X